दो करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर” सीसवाली 2 जुलाई । कस्बे के कालूपुरा बस्ती से निकल रहे सड़क मार्ग की दो करोड़ की लागत से सीसवाली से भटेडी बालाजी तक डबल रोड की स्वीकृति जारी की गई । भाजपा के पूर्व जिला संगठन महामंत्री रामशंकर वैष्णव  व  मण्डल अघ्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया की मुख्यमंत्री वसुंधरा  राजे द्वारा गत वर्ष बांराआगमन पर सीसवाली से भटेडी बालाजी धाम तक साढे तीन किलोमीटर सड़क के दोहरी करण की घोषणा की गई थी ।  जिस पर  सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान  द्वारा स्वीकृति जारी की गई ।  पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नागर, भगवती प्रसाद गौतम ,रमेशचंद  नागर, त्रिलोक चोपदार,  जोधराज गुज़र, सहित  श्रीमद् भागवत गौशाला समिति के पदाधिकारीयो ने सीएम, सांसद व कृषि मंत्री  का आभार प्रकट किया ।