आकाशवाणी व डीटीएच पर एक साथ रामेश्वर गोप के गीतों का प्रसारण कल सोमवार को
————————-
छपरा : जिले के लोक गायक रामेश्वर गोप के गीतों का प्रसारण 29 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे आकाशवाणी पटना और एआइआर डीटीएच पर एक साथ होगा।गायक गोप भोजपुरी के भूले बिसरे पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति करेंगे।जिसमें भिखारी ठाकुर रचित गंगा गीत चलली गंगोत्री से गंगा माई अईली हरि हो द्वार और महेन्द्र मिसिर की पूर्वी गीत छलकत नदिया ए उधो बाबा के साथ कृषि गीत लागल बावे गेहूं के कटनिया हो पियवा भईले पलटनिया भी शामिल हैं।बी उच्च श्रेणी के गायक गोप के गीतों को आकाशवाणी पटना के कार्यक्रम अधिशाषी व वरिष्ठ लोक गायक लक्ष्मी पासवान के निर्देशन में रिकॉर्डिस्ट चरणजीत सिंह द्वारा ध्वनयांकन किया है।