सोहगरा धाम में सोमवार को होगा हँसनाथ के भव्य श्रृंगार आरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
गुठनी(सिवान)
गुठनी के सोहगरा धाम में सावन की दूसरी सोमारी के अवसर पर बाबा हँसनाथ सेवा समिति द्वारा सांध्य आठ बजे भगवान हँसनाथ के भव्य श्रृंगार आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।हँसनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य लोंगों को सादर आमंत्रित किया गया है।मालूम हो कि सावन भर यहाँ देश के कोने कोने से लाख़ों की संख्या में कावरियों का तांता लगा रहता है।इस बार बाबा हँसनाथ सेवा समिति की तरफ से कावरियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।अभी तक यहाँ लाखों शिवभक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया जा सकता है।और अभी भी कावरियों का आना जारी है।यहाँ दूर दराज से कावरियों का जत्था एक दिन पहले हीं यहाँ आकर विश्राम करते है।सुबह बाबा हँसनाथ के पावन विशाल शिवलिंग पर श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक करने के बाद यूपी के मझौली स्थित बाबा दीर्घेश्वरनाथ के लिंग पर जलाभिषेक करने के बाद वापस लौटते हैं।पूर्व की भांति सावन की दूसरी सोमारी के अवसर पर यहाँ कावरियों के जुटान होने की संभावना है।अतः बाबा हँसनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रृंगार आरती और भंडारे का आयोजन किया गया है।जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई है।




Recent Comments