दरियापुर(सारण)।डेरनी थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास सुखमही नदी से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है।महिला की उम्र 28 वर्ष के आस पास आंकी जा रही है।शव की पहचान नही हो पाई है।शव विकृत स्थिति में हो गया था और उससे बदबू आ रही थी।जिससे जाहिर हो रहा है कि शव चार पांच दिन पूर्व का हो सकता है।बुधवार की शाम लोगों ने नदी में शव को देखा।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने शव को नदी से निकाल पोष्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।