वैगनआर गाड़ी के डिक्की से 480 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) : प्रखंड के गलिमापुर माँ लाईन होटल के सामने तरैया-मसरख मुख्य सड़क पर बैगनआर गाड़ी के डिक्की से पुलिस ने 480 बोतल विदेशी शराब सहित तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब तस्कर तरैया थाना के सरेया वसंत गाँव निवासी उत्तम कुमार सिंह,वैशाली जिला के गंगा ब्रिज थाना के जठुआ गाँव निवासी अनुज रंजन एवं पटना गर्दनीबाग थाना के अनीसाबाद गाँव निवासी राजेश कुमार यादव है।जिन्हें जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।जिसके आलोक में पुलिस टीम गठित कर गलिमापुर लाईन होटल के सामने पुलिस टीम वाहन जाँच कर रही थी।इसी क्रम में मसरख की तरफ से एक सफेद रंग की बैगनआर गाड़ी आ रही थी।जिसकी जाँच की गयी तो गाड़ी के पिछले डिक्की में 10 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया।प्रति कार्टून 48 बोतल शराब था।कुल 480 बोतल शराब था जिसकी कुल मात्रा 86.4 लीटर थी।प्रत्येक बोतल पर 8 पीएम स्पेशल विस्की फॉर सेल उत्तरप्रदेश लिखा हुआ था।जिसे गाड़ी सहित जप्त कर लिया गया और प्राथमिकी दर्ज कर तीनो शराब तस्करों को जेल भेज दिया गया।