
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया. झड़प में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार मांझी के बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है. 31 अगस्त की रात पुलिस टीम वारंटी रघुवर ठाकुर और शिव बच्चन ठाकुर को पकड़ने धेनुकी गई थी. घर की तलाशी के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी.आरोप है कि आरोपियों ने दारोगा मिथिलेश कुमार मांझी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.बचाने पहुंचे सिपाही कौसर अली के साथ भी मारपीट कर उनका हथियार छीनने का प्रयास किया गया. महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार का आरोप है.प्राथमिकी में जातिसूचक गालियां देने की बात भी कही गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है. थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




Recent Comments