
सीवान : समन्वयक पर हमले के आरोपी से मिलकर कार्य कर रहे हैं पचरूखी बीईओ
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
*👉स्थानीय विधायक श्यामबहादुर के अनुरोध को भी ठुकराया*
*👉कार्यदिवस को निष्क्रिय रहने वाले बीईओ रविवार को क्यों हुवे सक्रिय*
पचरुखी (सीवान):-
प्रखंड के बीईओ पर विभागीय नियमों और प्रक्रियाओं से परे जाकर कार्य करने का आरोप लगा है।यह आरोप बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरुखी की इकाई के अध्यक्ष अमरलाल चौधरी और सचिव जयप्रकाश सिंह ने लगाया है।नेताद्वय कहना है कि विगत 11 मार्च को मध्य विद्यालय सुरवाला के विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के दौरान समन्यवयक पर हुवे हमले के नामजद अभियुक्तों से मिलकर कार्य किये।शिक्षक नेताओं का कहना है कि कार्य दिवस पर अक्क्सर निष्क्रिय रहने वाले बीईओ सूर्यप्रकाश का रविवार के दिन इतना सक्रिय होना संदेह पैदा करता है। पचरुखी बीईओ सूर्यप्रकाश ने रविवार को पहले से अभियुक्तों द्वारा चिंहित स्थानों पर जाकर पूछताछ की गयी कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन की सूचना दी गयी थी कि नहीं।जबकि सूचना देने का काम संबंधित प्रधानाध्यापक का है।साथ ही जब माताओं को सूचना ही नहीं थी ।तो सैकड़ों की संख्या में माताएं कैसे उपस्थित हो गयीं ? पदाधिकारियों द्वारा चुनाव कराने का आदेश क्यों दिया गया ?
नेताद्वय ने बताया कि जब स्थानीय विधायक श्यामबहादुर सिंह ने स्वयं उनसे जांच के दौरान रहने और सूचित करने की बात कही थी।इसका भी ख्याल बीईओ के द्वारा नहीं रखा गया बल्कि चुपके से रविवार को जांच करने निकल जाते हैं।विद्यालय प्रांगण में अतिक्रमण कर बालू और गिट्टी का व्यवसाय करने वालों पर इनकी नजर नहीं जाती है।।यही नहीं श्री चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि जो पदाधिकारी अपने पदस्थापन के बाद से किसी भी विद्यालय में निरीक्षण करने नहीं गया हो,वह अचानक इस मामले में रविवार को जांच में कैसे पहुंच गये।जबकि उक्त जांच करना बीईओ के क्षेत्राधिकार से बाहर है।यह और कुछ नहीं बल्कि रिश्वत का मामला लग रहा है।श्री चौधरी ने साफ चेतावनी दी कि अगर पचरूखी बीईओ अपने आदत में सुधार नहीं लाते हैं तो संघ अब कदापि चुप नहीं बैठेगा और आंदोलन छेड़ेगा ,जिससे बीईओ को कार्यशैली मे आवश्यक सुधार हेतु विवश होना पड़ेगा।




Recent Comments