
रोटरी सारण के तत्वावधान में छठव्रतीयों के लिये खुला था प्राथमिक उपचार केन्द्र
——
⏭दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——-
⏭छपरा (सारण)
रोटरी सारण के तत्वावधान में प्राथमिक उपचार केन्द्र रूपगंज सीढ़ी घाट पर लगाया गया। छठ व्रतियों द्वारा पैदल नंगें पैर चलने से कट-फट जाता है उनकी दवा पट्टी लगा कर सेवा किया गया। प्राथमिक उपचार केन्द्र का नेतृत्व रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल एवम सचिव राजेश जायसवाल ने किया। डाॅ•एम एन अन्सारी ने चिकित्सा सेवा प्रदान की। इस अवसर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष अजय कुमार,पुर्व अध्यक्ष पंकज कुमार,अजय प्रसाद,निकुंज कुमार,अनिकेत कुमार,राजकुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार,महेश कुमार गुप्ता आदि ने सेवा प्रदान की।
——-
न्यूज़ इनपुट-अजय कु ,छपरा




Recent Comments