सीवान :संदेहास्पद स्तिथि में छात्र की मौत
#ग्रामीणों का आरोप, स्कूल के किचेन शेड से गिरने हुई मौत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर ,सीवान 
जीरादेई
प्रखंड के रुइया गांव के एक छात्र की मौत संदेहास्पद स्तिथि में मंगलवार की देर रात्रि सिवान के एक निजी क्लिनिक में हो गई। छात्र रुइया गांव का भोला गोड़ का 12 बर्षीय पुत्र प्रेम कुमार गोड़ है। मृत छात्र प्राथमिक स्कूल हरिजन, रुइया का पांचवी का छात्र था। सूत्रों के अनुसार छात्र सोमवार को स्कूल गया था। जहाँ शिक्षकों द्वारा छात्र को स्कूल का किचेन का छत साफ करने के लिये बास के सीढ़ी से किचेन सेड पर चढ़ाया गया। जहा से छात्र फिसल कर गिर गया। गिरने से छात्र को काफी चोट लग गई। छात्र के घर वाले इलाज के लिये सिवान के एक निजी क्लिनिक में ले गए। जहाँ डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। इलाज के क्रम में छात्र की मौत मंगलवार की देर रात्रि हो गई। परिजनों ने लाश को ले कर बुधवार की सुबह घर आये तो परिजन रोने चिलाने लगे। छात्र की माँ रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि छात्र की मौत किचेन सेड के छत से गिरने से हुई है। हेडमास्टर के दबाव में आ कर परिजन कुछ बोलने से इंकार कर रहे है। ग्रामीणों के सुचना पर थानाध्यक्ष सुनील  कुमार मृत छात्र के घर गए। थानाध्यक्ष ने परिजनों से शव को पोस्टमार्टम के लिये कहा तो परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर गए।थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र की मौत की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है।  छात्र के मौत कैसे हुई इस को जल्द ही सुलझा ली जायेगी।