इसुआपुर में छठ व्रती की असामयिक मौत
इसुआपुर(सारन)। थाना क्षेत्र के सढ़वारा गांव के रामाधार राम के 45 वर्षीय पुत्र विजय राम की मौत शुक्रवार की संध्या हो गई। वे छठ व्रत किए हुए थे। जो छठ व्रत के पहले दिन छठ घाट पर जाने के पूर्व स्नान कर रहे थे। इसी बीच बेहोश होकर गिर गए। उन्हें सीने में तेज दर्द होने लगी। जिन्हें इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री अब बेसहारा हो गए हैं । वहीं छठ व्रती की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।मृतक के परिजनों को नीरज तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, झूलन ठीकेदार,संजय श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग सांत्वना देने पहुचे थे ।




Recent Comments