*सीवान : विगत सोलह दिनों से अंधेरे में है बड़हरिया प्रखंड का सलाहपुर गांव*
✍अख़लाख अहमद
बड़हरिया/सिवान : …और विगत सोलह दिनों से बिजली रानी नहीं आयी।अजी आये भी कैसे…?ट्रांसफॉर्मर जो जला हुआ है।बिजली विभाग इतना एक्टिव तो है नहीं जो ट्रांसफॉर्मर जल्द से ठीक हो जाये।
बड़हरिया प्रखंड के दिनदयालपुर पंचायत का सलाहपुर गांव विगत 16 दिनों से अंधेरे में है।ट्रांसफार्मर जलने की वजह से 16 दिनों से अंधेरे में गांव के लोग रह रहे है।इस बात को लेकर विभाग में अभी तक बहुत सारी शीकायत की जा चुकी हैं ।लेकिन विद्युत विभाग चुपचाप बैठ कर यह तमाशाबिन  बना हुआ है।ट्रांसफार्मर जलने की वजह से 16 दिनों से बिजली ठप होने के कारण ग्रामीण जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हो रही है।छात्रों के पठन-पाठन में भी समस्याएं हो रही हैं।वही ग्रामीण सैफ अली ,फहद अहमद,फैजान अहमद ,सरवर अंसारी,खुर्सीद अहमद असारी का कहना है अगर एक से दो दीन में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो हम लोग विद्युत विभाग का घेराव और प्रदर्शन करेंगे।ओर ग्रामीण जनता जे ई पंकज कुमार का भी बिरोध किया गया