बगहा बाल्मीकिनगर प,च,
वाल्मीकिनगर – ।
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
इस क्रम में संस्था द्वारा गोल चौक, 3 आरडी, टंकी बाजार, हवाई अड्डा, एवं गंडक बराज आदि क्षेत्रों में भटकने वाले दिव्यांगों को चूड़ा दही तिलकुट लाई सब्जी खिला कर मानवता का संदेश दिया गया । संस्था के निदेशक डी आनंद ने बताया कि विगत 7 वर्षों से हमारी संस्था दिव्यांगों को हर दिन सुबह शाम भोजन प्रदान करती है । पर्व त्यौहार के मुताबिक मेनू परोसा जाता है । मानव सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं । समाजसेवी और गायक संगीत आनंद ने बताया कि दिव्यांगों की सेवा करके हमें बेहद खुशी मिलती है । ऐसे लोगों के प्रति दया का भाव रखना चाहिए । मानवता को शर्मसार होने से हमें बचाना है । चौक चौराहे पर ऐसे लोग जो कुछ बोल नहीं सकते उनको भोजन प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है । इस क्रम में लगभग एक दर्जन दिव्यांग महिला मानसिक बीमार मानसिक रोगी विक्षिप्त महिला पुरुष शामिल हुए । स्थानीय अहमद हुसैन ने बताया कि यूं तो संस्था द्वारा हर दिन सुबह-शाम भोजन बांटा जाता है लेकिन पर्व त्योहार के समय विशेष व्यवस्था की जाती है । यह एक अनूठी पहल है । सरकार को भी ऐसी संस्था को मदद करनी चाहिए । इस मौके पर अनमोल कुमार नागेंद्र कुमार विकी कुमार गायक जय श्री चौहान नायिका कुमारी संगीता गायिका आशा साहू अखिलेश शाह कामेश्वर श्रीवास्तव आदि मौजूद थे l