छठ घाट की सफाई में जुटा नपं, पूजा के पहले नगर के घाट बनेगे चकाचक
ロसफाई का मुनिटरिंग करेंगे मुख्य पार्षद अौर ईओ
मढ़ौरा (सारण):
नगर पंचायत ने दीपावली पर्व की समाप्ति के साथ ही महापर्व छठ पर घाट की साफ सफाई की तैयारी शुरू कर दी है I छठ पर्व को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी मो जमाल अख्तर अंसारी ने नगर के सभी घाट का निरिक्षण किया और छठ पर्व होने वाले सभी घाट की जानकारी ली I ईओ ने नगर के सभी घाट पर फैली गंदगी को लेकर अपनी नाराजगी दिखाई I नपं कर्मियों को युद्द स्तर पर लगने और समय से पूर्व सभी घाट को साफ और सुरक्षित करने का निर्देश दिया I छठ पर्व की महिमा को सामने रखते हुए ईओ ने कहा की इस पर्व में स्वच्छता ही सर्वोपरी रहती है ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन इस पर्व को लेकर अपनी भूमिका का ठीक तरह से निर्वहन करेगा I समय समय पर वे खुद से सभी प्रमुख घाट पर पहुंच साफ सफाई के कार्यों का निरिक्षण करेंगे I घाट की साफ सफाई का जिम्मा इओ ने लेखापाल रणधीर सिंह को देते हुए रोज रिपोर्ट से आवगत कराने को कहा है I जानकारी के अनुसार वार्ड तेरह वार्ड तीन मे सफाई का कार्य शुरू कर लिया गया है । इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रोहित भारद्वाज सफाई जमादार विकास कुमार सहीत अन्य नपं कर्मी मौजूद थे ।
ロहाई स्कूल घाट,हड़बड़नाथ घाटऔर नेपाली घाट पर विशेष फोकस-
नगर के प्रमुख घाट में हाई स्कूल घाट,हड़बड़नाथ घाटऔर नेपाली घाट प्रमुख है जहा हजारों स्राधालू भगवान शिव को अर्घ्य देते है I तीनों घाट डबरा नदी में स्थित है इसलिए इन दोनों घाट को नप प्रमुखता में ऊपर रखा है I नदी घाट होने से सुरक्षा के लिए तीनों स्थान पर बैरिकेटिंग भी की जायेगी I
ロघाट अौर घाट के रास्ते में भी होगा चूना का
छिड़काव –
छठ पूजा को साफ और स्वच्छ बनाने में नगर पंचायत अपनी सक्रीय भूमिका का निर्वाहन करेगा I घाट की साफ सफाई के साथ घाट और उस तक पहुंचने वाले मार्ग में भी चुना का छिड़काव करेगा I ताकी जल स्रोत के पानी और वहां तक पहुंचने वाले रभी रास्ते को भी स्वच्छ रखा जा सके I
ロक्या कहते है कार्यपालक पदाधिकारी –
छठ पर्व महान लोक आस्था का पर्व है I लोग जिस आस्था और उल्लास के साथ इस पर्व को मानाते है वह उत्साह उल्लास छठ घाट पर भी बना रहे इसे पूरा करने का निश्चय नपं प्रशासन ने लिया है I अभी से ही छठ घाट की साफ सफाई में नपं लग गया है ताकि समय से पहले घाट को छठ वर्तियो के अनुकूल बना लिया जाये I
-मो. जमाल अख्तर अंसारी – ईओ नपं मढ़ौरा
क्या कहते है मुख्य पार्षद –
छठ पर्व उत्साह अौर उल्लास के साथ सम्पन्न हो इसके लिये नपं अपनी भुमिका को पूरा करेगा । कार्यपालक से खुद की निगरानी में छठ घाटो की प्रर्याप्त साफ सफाई को कहा गया है ।
– ललन राय, मुख्य पार्षद नपं मढ़ौरा
ロसाभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।