अब ई-वालेट से कीजिए बिजली बिल का भुगतान
—————————————-
सिवान में शुरू हुई यह सुविधा
—————————————-
दैनिक खोज-खबर के लिए कुमार उमेश
—————————————-
सिवान :  जिले के लोगों को अब बिजली बिल जमा करने के लिए ज्यादा दौड़-धूप करने की जरूरत नहीं है।अब यह  बिलकुल ही आसान हो गया है।अब इस भागम-दौड़ की जिंदगी में बिजली बिल जमा करने का तनाव नहीं झेलना पड़ेगा।क्योंकि अब उक्त भुगतान आप अपने घर पर ही कर सकते है और हाथों हाथ रसीद भी पा सकते हैं।
सीवान जिले में अब बिजली बिल को जमा करने की ई- वॉलेट सुविधा आज से शुरू कर दी गयी।इस कड़ी सबसे पहले पचरुखी में फ्रेंचाइजी आदित्य कुमार द्वारा ये सर्विस आरम्भ किया गया है| इससे लोगों को बिल की राशि नहीं घटने की या किसी और के बिल पे गलती से जमा हो जाने की समस्या भी नहीं रहेगी।ई वॉलेट से बिजली बिल जमा करने वाले पहले उपभोक्ता गम्हरिया के निवासी नागेन्द्र साह बने।जिनका कहना है कि उन्हें ऐसे जमा करके बहुत खुशी हुई।