जानिये…..पहले पढ़ाई फिर परीक्षा पास करने के जुनून मे मजदूर की पत्नी ने प्रसव के महज पांच घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने पहुंची
▶पति मजदूरी करता है लेकिन पत्नी की जुनून की पढ़ाई और परीक्षा पूरी करूंगी तो करूंगी ।
#मनोकामना सिंह की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

मढौरा (सारण)
पढ़ाई के जुनून ऐसा की एक शादी-शुदा युवती ने प्रसव के महज पांच घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने के लिये परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई । ऐसे स्थिति को देख केन्द्राधिक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अचंंभित हो गये । फिर नवजात बच्चे जो महज चार-पांच घंटे पहले अवतरित हुआ है उसको लेकर परीक्षा देना सम्भव नहीं लग रहा था । वहीं प्रसूता भी अभी तकलीफों से पूरी तरह नहीं उबर पायी थी । तो केंद्र पर परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों ने परीक्षार्थी सह प्रसूता के नवजात बच्चे की देखभाल के लिये परीक्षा हॉल के सामने खाली बरामदे मे नवजात बच्चे को दादी के साथ बैठाया गया । लेकिन परीक्षार्थी मां की ममता की भी इम्तिहान साथ साथ चल रही थी । संयोग ही था की बच्चा मां की तरफ झांक रहा हो या नहीं लेकिन मां की ममत्व को अनुभूति हो रहा था की मेरा लाल मेरी ही वाट जो रहा है । मां ने परीक्षा के दौरान भी बरामदे मे आकर अपने ननिहाल को देखी । परीक्षा समाप्ति पर कई परीक्षार्थी छात्रायें उत्सुकतावश जानें तो आकर बच्चा को देखी । सबों ने पुत्र रत्न की प्राप्ति पर प्रसूता परीक्षार्थी को बधाई भी दिया ।

ये वाकया इंटर परीक्षा के दुसरे दिन मढौरा स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र का है । जहां परीक्षा के दूसरे दिन प्रसूता ने नवजात बच्चें के साथ अस्पताल से सीधे परीक्षा देने आदर्श राजकीय मध्य विधालय मढ़ौरा स्टेशन के पास परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली मे साइंस विषय की परीक्षार्थी पहुची थी ।जुनून भी ऐसा की तकलीफों मे ही प्रसूता परीक्षार्थी ने प्रथम पाली मे अपनी परीक्षा भी पूरी तन्मयता से पूरी भी की ।

प्रसूता परीक्षार्थी मढ़ौरा पकहां बिन्द्र टोला निवासी बुधन महतों की पत्नी बबिता कुमारी बताई जाती है। बबिता कुमारी की शादी एक साल पहले मढौरा नगर पंचायत के बिंद टोली निवासी श्रीभगवान महतो के पुत्र बुधन महतो से हूई थी । प्रसूता परीक्षार्थी का पति बाहर मे मजदूरी करता है ।बुधवार को अहले सुबह मढ़ौरा रेफरल अस्पताल मे उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था ।जहां उसके सास और ससुर ने सारी देखभाल कर रहे थे । परिजन प्रसूता की परीक्षा नहीं छोड़ने की जिद पर अस्पताल से परीक्षा केंद्र लाये थे । प्रसूता ने पूछने पर बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते है लेकिन वह पढ़ना चाहती है । हर हाल में वह परीक्षा नही छोड़ना चाहती थी।
केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने परीक्षार्थी बबीता कुमारी की जीवटता की प्रशंसा करते हुये कहा की इसके जुनून को देख मानवीयता के आधार पर इसके और नवजात का परीक्षा अवधि मे पूरा ख्याल रखा गया था । ये फिर जाकर आवश्यक स्वास्थ जांच कराकर संतुष्ट हो जाने के बाद आगे की परीक्षा मे यदि सम्मिलित होती है तो इनका और नवजात बच्चे का पूरा ख्याल रखा जायेगा ।
जानिये…..पहले पढ़ाई फिर परीक्षा पास करने के जुनून मे मजदूर की पत्नी ने प्रसव के महज पांच घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने पहुंची




Recent Comments