सारण :गौरा बाजार पर रोड जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों के पुलिस पर हमले के 52 नामजद आरोपियों में सरपंच सहित 5 गिरफ्तार
#रिपोर्ट-मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर
मढ़ौरा /सारण
गौरा ओपी के खिलाफ आम ग्रामिणों का उग्र रवैया के बाद अब मामला शांत होने लगा है । एक दिन पुलिस पर हावी रही भीड़ अब पीछले पांव पर है । पुलिस ने अपनी कारवाई तेज करते हुए अपनी तरफ से भीड़ को चिन्हित कर प्रथामिकी दर्ज कर ली है । हथिसार सरपंच के साथ पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है । वही अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापामारी कर रही है । पुलिस की कारवाई से पुरे क्षेत्र मे हड़कंप बना हुआ है । हथिसार सहीत कई गांव से लोग अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर रहने लगे है । पुलिस ने प्राथमिकी में 52 को नामजद अौर 125
अज्ञात को आरोपित किया है ।

रोड पर आगजनी कर रोड जाम
प्राथमिकी गौरा ओपी के जख्मी एसआई लालबाबू सिंह ने दर्ज कराया है ।सूत्रो से मिली जानकारी में दर्ज प्राथमिकी में सरपंच ध्रुव नरायण सिंह के नेतृत्व में जानकी प्रसाद सहित अन्य पुरुष और महिलाओँ ने ओपी पिकेट पर पथराव किया गया , साथ ही रोड जाम भी किया गया था । कई थाने की पुलिस रोड जाम हटाने में प्रयासरत थी , उसी समय भीड़ ने दारोगा लालबाबू सिंह पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया । जिसमे दारोगा का सर फटने के साथ आंख सहित अन्य जगहों पर भी गंभीर जख्म हो गये । पुलिस जख्मी को काभी मसक्कत कर भीड़ से निकाल उपचार के लिये भेजा । भीड़ की धक्का मुक्की और अफरातफरी के बीच ही जाम मे शामिल एक महिला भी रोड के किनारे गिर जाने से जख्मी हो गयी ।

▶प्राथमिकी में दर्ज आरोपी-
1-धूप नारायण सिंह 2- पंकज सिंह 3-जानकी प्रसाद 4-शिवजी प्रसाद 5-नागेश्वर साह 6-धर्मेंद्र महतो 7-हरिचरण साह 8-नंदकिशोर सिंह 9-अशोक प्रसाद 10-धनेश्वर महतो 11-हरेंद्र महतो 12-भरत महतो 13- लक्ष्मीना देवी 14-पूनम देवी 15-अर्जुन प्रसाद 16-संजय महतो 17-रवि रंजन प्रसाद 18-अशोक राय 19-पप्पू कुमार उर्फ बंबईया 20-जय मंगल सिंह 21-कौशल्या देवी 22-मुकेश साह 23- प्रभा देवी 24-भोला प्रसाद 25-मीना देवी 26-कुंती देवी 27-उषा देवी 28-रामजी महतो 29-उमेश्वर सिंह 30-अभिषेक कुमार 31-अमरजीत प्रसाद 32-गणेश साह 33-पार्वती देवी 34-अभिषेक कुमार साह 35 -रमावती देवी 36-सुकांति देवी 37-उर्मिला देवी 38-सुनीता देवी 39-मीना देवी 40-अनीता देवी 41-रजत कुमार 42-सत्येंद्र प्रसाद 43-नंद किशोर सिंह 44-प्रभुनाथ सिंह 45-सचीतानंद कुमार सिंह 46-मनोज शाह 47-सुबिंद्र राय , 48-राजन मांझी 49- टुडर राय 50-नित्यानंद तिवारी 51-ओमप्रकाश सिंह 52-सुनिता देवी सहीत 125 अज्ञात भी शामिल है ।
▶क्या था मामला-
हथीसार गांव में एक नौ धुर जमीन को लेकर दो पक्षों में पूर्व से तनाव था । थाना के तरफ से अप्राथमिकी संख्या 2/18 दिनांक 12 जनवरी 2018 को धारा 144 और 107 की कारवाई की गई थी । इसके बाद एक पक्ष ने पुलिस कि मिलीभगत से रातोरात प्लानी रखने का प्रयास किया । इस पर दुसरे पक्ष ने अपनी तरफ से पुलिसियां मिलीभगत कर पुलिस को भेजवा दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग जानकी प्रसाद के साथ मारपीट कर दी । इसी को लेकर आक्रोशित सैकड़ो पुरुष,महिला,लाठी,डंडा,झाड़ु लेकर गौरा बाजार पहुंच गए अौर हंगामा करने लगे ।
▶सरपंच के गिरफ्तारी के बाद सरपंच संघ ने पुलिस अधिकारी के पास रखा पक्ष-

एएसपी से मिलने पहुंचे सरपंच संघ के सदस्य
#गौरा मे रोड जाम कर रहे लोगों द्वारा पुलिस पर हमला के बाद दर्ज प्राथमिकी के नामजद सरपंच की गिरफ्तारी के बाद संघ ने पुलिस अधिकारियों से मिल अपना पक्ष रखा । रविवार को जिला सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने मढौरा सर्किल के इंस्पेक्टर और एएसपी से मिला ।जिले के मढौरा , तरैया , अमनौर , छपरा सहित अन्य प्रखंडों से भी आये सरपंच संघ के सदस्यों ने हथिसार पंचायत के गिरफ्तार सरपंच ध्रुव नरायण सिंह को मामले मे निर्दोष बताते हुये रिहाई की मांग किया । लेकिन एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कानून का हवाला देकर तत्काल रिहाई से इनकर कर दिया । क्योकि मौके वारदात सरपंच की मौजूदगी और प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त है । इस मौके पर सरपंच संघ के संरक्षक सुनिल कु तिवारी, सरपंच उमेश सिह , उपेन्दर सिह, नितेश सिह अघ्यक्ष तरैया , संतोष राय, बब्लु सिह , शत्रुघन सिह सहित दर्जनों की संख्या मे सरपंच थे ।
सारण :गौरा बाजार पर रोड जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों के पुलिस पर हमले के 52 नामजद आरोपियों में सरपंच सहित 5 गिरफ्तार




Recent Comments