अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएस 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ धारहरा मठिया के पास गाड़ी से अवैध वसूली कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया .इस मामले में टेंपो चालक व  अमनौर हरनारायण गांव निवासी बबलू कुमार ने दोनों युवकों के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है .जिसमें बताया है कि थाना क्षेत्र के खोरी पाकर गांव निवासी सोनू कुमार तथा राजू राय शराब के नशे में एक बाइक लगाकर खड़े थे और मुझसे तथा अन्य एक ट्रक से अवैध रुप से पैसे की मांग कर रहे थे. जहां विरोध करने के बाद वहां स्थानीय ग्रामीण जुट गए और उसे धर दबोचा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को हिरासत में ले लिया. अमनौऋ पुलिस ने बताया कि इस मामले में  पकड़े गये दोनों युवको को छपरा जेल भेज दिया गया.