सारण :किशोरी का अपहरण, दो महिला सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव से एक युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर अपहृता के माता मुन्नी देवी ने अमनौर थाने में दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि अपहृता भेल्दी थाना क्षेत्र के लंगरपुरा गांव अपनी बड़ी बहन के ससुराल गयी थी. जहाँ बुरी नीयत से बहला फुसला कर उसी गांव के बबलू कुमार, रामचंद्र राय, लालती देवी तथा संगीता कुमारी ने पिछले 6मई को अपहरण कर लिया. जिसका काफी खोजबीन किया गया. लेकिन नहीं मील पायी है. अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टा से यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.