सीवान पहुंचे आइजी ने दिये कई निर्देश
#आईजी को सलामी गार्ड दिया गया
#प्रवेज़ अख्तर

सीवान.
मंगलवार को समाहरणालय पहुंचकर तिरहुत जोन के आईजी सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा के साथ कांडों की समीक्षा करते हुये जल्द से जल्द लंबित मामलों को निष्पादन करने की बात कही. इसके अलावा कार्यों की समीक्षा भी आईजी ने की. फरवरी माह में पटना में होने वाले मुख्यमंत्री के समीक्षात्मक बैठक को लेकर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने का निदेश एसपी को आईजी ने दी. ताकि बैठक में रिपोर्ट पेश किया जा सके. इस दौरान पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के भी स्टॉप के साथ भी बैठक कर उन्होंने ने कई निर्देश देते हुये कार्यों में विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि शराब के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इससे पहले सीवान पहुंचने पर आईजी का भव्य स्वागत किया गया. परिसदन में एसपी व एएसपी कार्तिकेय शर्मा की उपस्थिति में आईजी को सलामी गार्ड दिया गया.