सिवान :स्टेशन परिसर में कोर्ट कैम्प में हुई गवाही
#परवेज अख्तर
सीवान
सीवान-थावे रेलखंड पर टेलीफोन का वायर ले जाने के लिए 50 पीस रेलवे टेलीफोन पोल 2006 में गिराया गया था। जिसकी चोरी रेलवे का फर्जी ठेकेदार बनकर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।जिसके बाद आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए कानपुर के फर्जी ठेकेदार के ठिकानों से 50 पीस पोल बरामद किया था। इस मामले में स्टेशन परिसर में मंगलवार को कोर्ट कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें सभी गवाहों ने अपना साक्ष्य तथा बयान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोल चोरी के मामले में सभी गवाहों कोर्ट पूर्व में नोटिस किया गया था। गवाहों ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट कैंप में अपनी गवाही दी।