*यूपी के बस्ती में मंगलवार की सुबह हुए सङक दुर्घटना में सीवान के एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, एक की स्थिति गंभीर*
✍नवीन सिंह परमार 
 *यूपी के बस्ती में मंगलवार की  सुबह हुए सङक दुर्घटना में सीवान V M उच्च विद्यालय कॉलोनी के निवासी पेशकार विद्याभूषण द्विवेदी के पुत्र व दामाद की मौत हो चुकी है और बेटी बूरी तरह घायल है.*
     *गौरतलब हो कि द्विवेदी जी आसंव थाना क्षेत्र के मझौलियां गांव के मुल निवासी है.*
     बता दें कि यूपी के बस्ती के हर्रैया थानाक्षेत्र में मंगलवार की  सुबह झलियहवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. तीन लोग घायल हो गए. बिहार के सीवान  से नोएडा जा रही कार झलियहवा गांव के निकट बाइक से फैजाबाद के नंदनीनगर परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई.जिससे कार चालक रंजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमे सवार गोपी तिवारी व पत्नी अर्चना तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए.
बाइक सवार भाई बहन संजय चौधरी तथा अर्चना चौधरी निवासी मरवटिया थाना पुरानी बस्ती को भी गंभीर चोटें आईं हैं. सभी घायलों को बस्ती के जिला अस्पताल ले जाया गया. गोपी तिवारी की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया , लखनऊ ले जाते समय रास्ते में गोपी तिवारी की मौत हो गई. उनकी पत्नी अर्चना को भी लखनऊ ले जाया गया है. कार में चालक रंजन द्विवेदी उर्फ दीपू  जो गोपी तिवारी का साला व पेशकार विद्याभूषण द्विवेदी का पुत्र है .उसका  का शव बुरी तरह से फंस गया था. पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी कटवा कर शव निकलवाया.
*✏श्रीनारद मीडिया: सीवान व बस्ती ब्यूरो*