
मांझी(सारण)। माझी दलन सिंह हाई स्कूल में सोमवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोविड-19 का टीकाकरण प्रारंभ किया गया। उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार द्वारा किया गया। डॉ रोहित ने बताया कि टीकाकरण को लेकर किशोरों-किशोरियों में उत्साह देखा गया। यह टीकाकरण नौ बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम चार बजे तक चला। जिसमें 94 बच्चों को को वैक्सीन का टीका लगाया गया। डॉक्टर रोहित ने बच्चों से कहा कि आप लोग अपने दोस्त एवं सहेलियों से बात कर टिका लगवाने को कहें। उन्होंने बताया कि आज पहला दिन था कल से अधिक सेंटर बनाया जाएगा। मौके पर जहीर अहमद, किरण सिंह, उषा , पिंकी देवी, अनिता कुमारी, स्नेह लता ,प्रह्लाद कुमार सहित स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका आदि मौजूद थे।




Recent Comments