मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, जेल
परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के भगवानपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मारपीट मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थानाक्षेत्र के भगवानपुर निवासी मनरूप महतो के पुत्र हीरा महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 18/19 के आरोपित हीरा महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
……………………………………..




Recent Comments