मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 47 आवेदन जमा

# परवेज अख्तर सिवान
हसनपुरा : प्रखंड परिसर मे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए शनिवार को रजनपुरा पंचायत के आवेदन जमा किए जा रहे थे। इस दौरान कुल 47 आवेदन जमा हुए। वहीं 25 जून को हरपुर कोटवा पंचायत के लोगों का आवेदन जमा किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि 25 जून को हीं शेखपुरा पंचायत, 26 जून को सहुली पंचायत, 27 जून को पियाउर व 28 को तेलकथू पंचायत का आवेदन जमा किया जाएगा।
………………………………………………..