सिवान : इंटर प्रायोगिक परीक्षा के तीसरे दिन सैकड़ो परीक्षार्थियों की परीक्षा सम्पन्न

#परवेज अख्तर: बड़हरिया प्रखण्ड मुख्यालय के धरीक्षण चौधरी इंटर कालेज में प्रायोगिक परीक्षा के तीसरे दिन भौतिकी की परीक्षा में सैकड़ो परीक्षार्थियों ने भाग लिया।प्रथम पाली  में  भौतिकी व गृह विज्ञान व दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा ली गयी।

केन्द्र अधीक्षक हरेंद्र राम ने बताया कि छात्र छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा ली गयी जिसमे संबंधित विषय के सवाल पूछे गए।इस अवसर पर विधि व्यवस्था के लिए थानाध्य्क्ष  मुकेश कुमार के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था।

वही शांति पूर्ण परीक्षा संम्पन्न कराने के लिए कालेज के प्राचार्य समेत मजिस्ट्रेट अनिल शर्मा,ओम प्रकाश पांडेय,उमाशंकर सिंह, प्रेम नाथ गिरी मौजूद थे।सनद रहे कि बड़हरिया के इस केंद्र पर वी एम इंटर कालेज सिवान, पंचरुखी,दीनदयाल पुर,पुरैना,महावीर गंज कालेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा सम्पन्न करायी जा रही है।

कालेज के प्राचार्य तारिक सूजा ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रायोगिक उपकरणों का भरपूर उपयोग कराया जा रहा है वही पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने और शांति पूर्ण माहौल बनाने के लिए कोशिश की जा रही है।