सीवान । कैलेंडर वर्ष 2019 में राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित हुए विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीवान के खिलाड़ियों को आगामी 01 मार्च को एक समारोह आयोजित कर के क्रीड़ा भारती सीवान के द्वार सम्मानित किया जाएगा ।
उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को दी । उन्होंने बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय बुधवार को क्रीड़ा भारती सीवान के प्रबंध समिति के बैठक में लिया गया । जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 29 फरवरी व 01 मार्च को सीवान में क्रीड़ा भारती बिहार प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक सीवान में प्रस्तावित हैं । इस मौके पर ही सीवान इकाई के द्वार प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा ।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि
बुधवार की बैठक में क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार, सारण प्रमंडलीय संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा व राजीव रंजन राजू, जिला मंत्री रोहित कुमार ,कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कुमार सिंह, संजय पाठक, हिन्दुत्वेन्द्र उपाध्याय, पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।