सीवान। दयानंद आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा विश्वा आयुर्वेद परिषद की सिवान इकाई द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांत इकाई एवं जिला इकाई के अधिकारियों एवं सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से दही चूड़ा की भोज का आयोजन महाविद्यालय के वाटिका में किया। आज के दिन परिषद द्वारा समूचे देश में विश्व मांगल्य दिवस मनाया जाता है अतःपरिषद के जिला इकाई एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन एवं हरियाली कार्यक्रम के तहत परिषद के सदस्यों प्राध्यापकों शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा 150औषधीय पौधों का रोपण महाविद्यालय के भैषज्योद्मान (गार्डन) में किया गया। इस अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांत संरक्षक सह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने सभी विश्व आयुर्वेद परिषद से जुड़े पदाधिकारियों प्राध्यापकों शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में मनाया जाता है। विश्व मांगल्य दिवस मनाने के क्रम में पूरे विश्व के कल्याणार्थ परिषद से जुड़े सदस्यों ने मंगल की कामना की। इस अवसर पर सिवान जिला इकाई के संरक्षक प्रोफेसर डॉ योगेंद्र नाथ पांडेय, अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार मिश्रा, तथा प्रदेश इकाई के संरक्षक प्राचार्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी, सचिव डॉक्टर एसएन सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी एवं डॉक्टर सौरभ पाल के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, प्रोफेसर डॉ उपेंद्र कुमार पर्वत, डॉ विजय गणेश यादव, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ पी एन पांडेय, डॉक्टर विजय कुमार सिंह, डॉ अरूप रतन दास, डॉक्टर आरती गुप्ता, डॉ शर्मिष्ठा मंडल, डॉक्टर शिव नारायण सिंह, डॉ कौशिक वैश्य, प्रोफेसर डॉ राजा प्रसाद, प्रकाश पांडेय, सुधीर द्विवेदी, अरुण पांडेय, राघवेंद्र उपाध्याय, दीपक यादव अमन पांडेय तथा शिक्षकेतर कर्मचारि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।