मैरवा । स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप हेतु घोषित बिहार राज्य की स्कूली टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।चयनीत तीनो खिलाड़ी रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं । चयनित खिलाड़ियों में काजल कुमारी,निकी कुमारी एवं श्रुति कुमारी शामिल है ।रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला युवा संस्कृति विभाग द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन एवं प्रशिक्षण शिविर 2 जनवरी 2020 से 13 जनवरी 2020 तक आयोजित था। संजय पाठक ने बताया कि श्रुति कुमारी एवं काजल कुमारी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है तथा बिहार को कांस्य पदक भी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है । यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित है ।इन खिलाड़ियों के बिहार टीम में चयन पर वरीय चिकित्सक डॉ शरद चौधरी, आईएमए अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा,वरीय चिकित्सक डॉ राम जी चौधरी, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा ,डॉक्टर कौशल किशोर ,डॉक्टर वसीम उल हक, सुरेंद्र शाह, काशीनाथ मिश्रा ,इष्ट देव तिवारी ,फुलेना यादव, सुनील कुमार दुबे, रंजीत कुमार, विकास दीक्षित, अखिलेश दीक्षित, रघुनाथ चौहान, अफरोज अंसारी, मुनीब अंसारी ,कीड़ा भारती सिवान के सचिव रोहित कुमार सिंह ,अध्यक्ष डॉ रत्नेश कुमार सिंह ,संयुक्त सचिव सुधीर कुमार सिंह ,उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय सचिव नवीन सिंह परमार सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments