
• सायप्रस सरकार से सांसद रुडी को मिली जानकारी
• प्राथमिक सूचना में घटना स्थल था जर्मनी, जांचोपरान्त पता चला कि यह घटना स्थल है द्वीपीय देश सायप्रस मे।
• सायप्रस का समुद्र में चला सबसे बड़ा खोजी अभियान, अभिनव की खोज में लगाया हेलिकॉप्टरों का बेड़ा
• समुद्र के 500 किलोमीटर के क्षेत्र में 40 घंटे चला खोज अभियान
• सायप्रस के दूतावास और दूतावास के माध्यम से वहां के राष्ट्रपति से लगातार संपर्क में है सांसद रुडी।
• समुद्र में जारी है रेड अलर्ट, किसी को कोई सूचना प्राप्त होने पर पुनः शुरू होगा खोज अभियान
• संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र (JRCC) लारनाका के कमांडर, लेफ्टिनेंट सीडीआर एंड्रियास चारालंबिड्स ने दी सूचना
छपरा,07 मई 2021 । सारण के परवेजाबाद, सोनपुर निवासी बाहमास में क्रुज जहाज पर कार्यरत शिक्षक पुत्र अभिनव के पिछले दिनों गुम होने की सूचना स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी को दिया गया था। इस आशय का समाचार भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना स्थल को जर्मनी में माना जा रहा था। समुद्र के बीच में घटी इस घटना के भौगोलिक आकलन के बाद पता चला कि वह क्षेत्र पूर्वी भूमध्य सागर पर ग्रीस के पूर्व, लेबनान, सीरिया और इसराइल के पश्चिम, मिस्र के उत्तर और टर्की के दक्षिण में स्थित एक यूरेशियन द्वीपीय देश सायप्रस की सीमा क्षेत्र में है। पता चलते ही लगातार सायप्रस सरकार के संपर्क में रहे सांसद रुडी ने अभिनव के ढुंढ़वाने का, उनके रेस्क्यू का भरसक प्रयास किया। गुरुवार को सायप्रस सरकार से मिली जानकारी को सांसद रुडी ने पत्रकारों को दी।
प्राथमिक सूचना में घटना स्थल था जर्मनी, जांचोपरान्त पता चला कि यह घटना स्थल है सायप्रस : यह घटना समुद्र के बीच में हुई थी जिसे पूर्व की सूचना में जर्मनी की सीमा क्षेत्र में माना जा रहा था लेकिन जांच के पश्चात भौगोलिक आकलन के आधार पर घटना स्थल सायप्रस के सीमा क्षेत्र मे पाया गया जिसके बाद सांसद रुडी लगातार सायप्रस के दुतावास और दुतावास के माध्यम से वहां के राष्ट्रपति से संपर्क स्थापित किया जिसके बाद उस देश का समुद्र में सबसे बड़ा सर्च अभियान हेलिकॉप्टर के बेड़े को भेजकर चलाया।
सायप्रस का समुद्र में चला सबसे बड़ा खोजी अभियान, अभिनव की खोज मे लगाया हेलिकॉप्टरों का बेड़ा : घटना स्थल का पता चलते ही सायप्रस द्वारा समुद्र में अपने सबसे बड़े खोजी अभियान को लांच किया गया। इस अभियान में सायप्रस सरकार ने अपने सबसे बेहतरीन हेलिकॉप्टर बेड़े को लगाया था।
समुद्र के 500 किलोमीटर के क्षेत्र में 40 घंटे चला खोज अभियान : समुद्र के 500 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। घटना स्थल पर समुद्री धारा का जो वेग है उसके अनुसार 500 किलोमीटर के क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बहकर जा सकता था, इसलिए उस दायरे में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन 40 घंटे की खोज के बाद भी अभिनव को जीवित या उनके शव को बरामद नहीं किया जा सका। आसपास से गुजरने वाले सभी जहाजों के साथ साथ समुद्र के किनारे की बस्तियों के निवासियों को यह सूचना दी गई है कि अभिनव के संदर्भ में किसी प्रकार की सूचना मिलने पर वह सायप्रस के राहत टीम को सूचित करें।
इसके बाद सायप्रस सरकार के हवाले से सांसद रुडी को सूचना दी गई कि उनके क्षेत्र का निवासी अभिनव जो क्रूज जहाज “ODYSSEY OF THE SEA” पर चालक दल का सदस्य था के गायब होने की घटना की जांच की गई। जांच में जब जहाज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो 20 अप्रैल की रात को ही स्थानीय समय अनुसार 20ः58 मिनट पर बगैर किसी लाइफ जैकेट या बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अभिनव को समुद्र में छलांग लगाते देखा गया। उसी के बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं चला। सर्च ऑपरेशन के दौरान भी 40 घंटे खोज-खबर लेने के बाद भी कहीं कुछ अता पता नहीं चला जिसकी सूचना सांसद को उपलब्ध कराई गई।





Recent Comments