सिवान :जूनियर स्पोर्ट्स मीट का हुआ आयोजन

गोरियाकोठी(सीवान)
प्रखंड के चैनपुर पिपरा के संकुल संसाधन केंद्र मध्य बिद्यालय के प्रांगण में बुधवार बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता 2018 का आयोजन हुआ। जिसमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर के प्रतिभागी नीतू कुमारी ने 400 मी० , पूनम कुमारी ने 100 मी०, विशाल कुमार 400 मी० , सुजीत कुमार 100 मी० , मुस्कान कुमारी ऊंची कूद, शैलेश कुमार ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिसमे संकुल साधनसेवी चंद्रमा प्रसाद तथा शिक्षक लालबाबू यादव, सरोज कुमार, शशि शेखर , कुमारी रत्ना गिरी, अजय चौरसिया, सुशील तिवारी इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे।
#न्यूज़ इनपुट -जामो से मनेजर गुप्ता की रिपोर्ट