सीवान के नए एसपी नवीन चंद्र झा ने लिया चार्ज, सीवान को अपराधमुक्त बनाने का दिया गुरुमंत्र
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

सीवान के नए पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने मंगलवार को सीवान आकर जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की सीवान को अपराधमुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. जिले में अपराध नियंत्रण के लिए बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान दिया जाएगा जिससे अपराध नियंत्रण स्वतः हो जायेगा तथा किसी भी हालात में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.
वही पदभार ग्रहण करते ही जिले के सभी थानाध्यक्षों से लंबित मामलों की फाइल SP नवीन चंद्र झा ने तलब की है और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का भी आदेश दिया है.
गौरतलब है कि सीवान के पूर्व एसपी सौरव कुमार साह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद जिले में नए एसपी के रूप में नवीनचंद्र झा ने पदभार ग्रहण किया है। नवीन चंद्र झा 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं और अपने कड़क मिजाज के लिए काफी चर्चित हैं, बता दें कि श्री झा कुछ दिन पहले बिहार में हुए चर्चित धान घोटाले के लिए गठित जांच टीम के सदस्य भी थे।
नवीन चंद्र झा मूल रूप से बिहार के ही सहरसा के रहने वाले हैं. इससे पहले वो मुंगेर, शिवहर, किशनगंज और भोजपुर जिले के एसपी रह चुके हैं.




Recent Comments