सीवान के टड़वां में टेम्पो पलटने से युवक की मौत

*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
सीवान : सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वाँ गांव के समीप सोमवार को सीवान -मिरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 85 पर सीवान से मिरगंज की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर टड़वाँ गांव के पास सड़क के किनारे पलट गई।इस दुर्घटना में टेम्पो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं अन्य चार यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे सीवान में चल रहा है।थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुँच ऑटो को कब्जे में ले लिया है।वहीं समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सका था ।





Recent Comments