समस्तीपुर:501 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा, अष्टयाम का हुआ शुभारंभ

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर:समस्तीपुर प्रखंड के कर्पूरी ग्राम पंचायत अंतर्गत डढ़िया बेलार में 501 कन्याओ के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाल कर श्री श्री 108 माँ काली अष्टयाम यज्ञ का शुभारम्भ हुआ . इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के लोग काफी श्रद्धा व आस्था के जुटे दिखे.पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आराधना का माहौल बना रहा.
श्री श्री 108 माँ काली अष्टयाम यज्ञ को लेकर 501 कन्याओ के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई . कलश यात्रा बूढी गंडक नदी से जलबोझी कर यज्ञ स्थल पर गाजे -बाजे, हाथी-घोड़े के साथ पहुंची. जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर 24 घंटे का यज्ञ प्रारम्भ हुआ .इस आयोजन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.
कलश शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला परिषद् लोक कार्य समिति के अध्यक्ष -सह -राजद पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय भी शामिल हुए .
मौके पर समाजसेवी मोहम्मद नौशाद आलम , स्थानीय मुखिया संजीत कुमार पासवान , स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द कुमार राय, दुधपुरा मुखिया अनिल गुप्ता , रामबली राय, विजय राय, महेश पासवान , रमाकांत राय, रामप्रीत राय, जीतेन्द्र प्रसाद यादव , मोहम्मद सितारे , बिट्टू कुमार सहित हजारो श्रद्धालुगण मौजूद थे .