सीवान के चर्चित खाद्य व्यवसायी हरिशंकर सिंह हत्याकांड में सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत
*✍नवीन सिंह परमार की रिपोर्ट*

💢सीवान के चर्चित खाद्य व्यवसायी हरिशंकर सिंह हत्या के केस में  सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष  मनोज सिंह जी को बड़ी राहत देते हुए, पटना उच्च न्यायालय से उन्हे दिए गए जमानत को बरकरार रखा है ।
गौरतलब हो कि हरिशंकर सिंह के परिजनो ने पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ में सर्वोच्च न्यायालय में अपील किया था । बता दे कि हरिशंकर सिंह के परिजनो की ओर से देश के चर्चित अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सर्वोच्च न्यायालय में मनोज सिंह के खिलाफ अपील दायर किया था । सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में इस चर्चित मामले में सुनवाई पुरी हुई है ।