मोतिहारी: सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैक के अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह ने चम्पारण वासियों को दी होली की बधाई
दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:- मोतिहारी सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैक के अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह ने रंगों के त्योहार होली के अवसर पर चमपारण वासियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताया कि रंगों का त्योहार राष्ट्रीय मूल्यों में विश्वास का मजबूत करेगा और एकता तथा सौहार्द को प्रोत्साहित करेगा।
सुदर्शन प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘होली के अवसर पर मैं अपने सभी चम्पारण वासियों के साथ साथ देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वसंत के आगमन का प्रतीक यह पर्व सभी के लिए प्रसन्नता, आशा और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘होली के विभिन्न रंग हमारी विविध और बहु सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं। मैं कामना करता हूं कि रंगों का यह त्योहार हमारे राष्ट्रीय मूल्यों में हमारे विश्वास को सुदृढ़ करे और एकता, सद्भाव और सभी की भलाई को बढ़ावा दे।’’




Recent Comments