
भगवानपुर(सिवान)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् भगवानपुर हाट नगर इकाई के द्वारा राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं विद्यार्थी परिषद् की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हूलेसरा गांव में स्थित कार्यालय पर दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात छोटे बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरण किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री श्री लक्ष्मी रानी ने कहा कि पूरे विश्व में एक विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो कि साल के 365 दिन कार्य करता है। विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं है, यह देश का उज्जवल भविष्य है।आज के युवाओं के चरित्र निर्माण का आधार है, यह घने अंधेरे में आती रोशनी का किरण है।
यूहीं यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन नहीं है, यहां कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक तक का सफर है!
गुजरात से लेकर गुवाहाटी तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जब वंदे_मातरम की गर्जना सुनाई पड़ती है , तब हर किसी का मस्तक “मां भारती” के सम्मान में झुक जाता है ।
व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रपुनर्निर्माण का ध्येय लेकर आज विद्यार्थी परिषद् का 72 साल पूरा हुआ है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश श्रीवास्तव, नगर मंत्री सूरज कांत पांडे, शुभम पांडे विनय शंकर सिन्हा, नंदन कुमार, निशा कुमारी ,स्वयंबर कुमार, दीपू श्रीवास्तव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Recent Comments