दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आगामी रविवार को जिले भर के डॉक्टर एक सेमिनार में जुटेंगे, जिसमें “डॉक्टर के द्वारा किये गए इलाज़ का कानूनी पक्ष – क्या गलत/क्या सही” विषय पर चर्चा होगी।इसमें मुम्बई से आये हुए expert अपना ज्ञान साझा करेंगे।उक्त सेमिनार में डॉक्टरों के अलावे न्यायविद एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी मेडिकल एशोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार ने दी।