*सीवान : कल सरकारी विद्यालयों में लगेंगी योग कक्षाएं*
—————————————————-
✍दैनिक खोज-खबर के लिए मुन्ना कुमार
—————————————————-
सिवान/तरवारा :- योग हमारी प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है।यह हमारे दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस वर्ष बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होना है।सरकारी विद्यालयों में बच्चों के भौतिक-शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने पत्रांक 3054 दिनांक छह जून 2017 द्वारा इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।उक्त आदेश के आलोक में पचरुखी प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में योग की कक्षाएं लगेगी।





Recent Comments