12वीं के छात्र हर हाल में आठ तक भर लें फार्म

#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड के महाराणा प्रताप महाविद्यालय अर्कपुर में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी हर हाल में 8 जुलाई तक अपना फार्म भर लें, नहीं तोउन्हें गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह जानकारी कॉलेज के निदेशक सह ई. राणा रविकेश रंजन ने दी। ज्ञात हो कि 28 जून से फार्म भरने का कार्य जारी है औरउसका अंतिम तिथि 8 जुलाई है।