दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चंपारण सब जूनियर बालिका कबड्डी टीम को नगर परिषद की सभापति सह भाजपा नेत्री गरिमा देवी सिकारिया ने कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को ड्रेस देकर सम्मानित किया। महात्मा गांधी की कर्मस्थली रहे ऐतिहासिक हजारीमल धर्मशाला से खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर जिला स्थित किशुनपुर मधुबन विद्यालय खेल मैदान कुढ़नी में आयोजित होनी है। दिनांक 22 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली खिलाड़ी मुस्कान , रेशमा, साक्षी ,शिल्पी, मौसम ,सोमी, अंतिमा, आरती प्रमिला, गुड़िया, रागिनी एंव ज्ञानती है। इस दौरान जिले के प्रख्यात डॉक्टर मोहनीश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार (वार्ड पार्षद 17 ), अभिषेक वर्णवाल, विश्वजीत द्विवेदी रामप्रकाश, आशीष एवं जिला महासचिव आलोक कुमार उपस्थित रहें।