क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के उत्तर बिहार प्रांत के टाॅपर बने सीवान के संजीव कुमार

संजीव कुमार

सुपौल के अश्विनी आनंद को मिला दूसरा स्थान

अश्वनी आनंद

सिवान : क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा -2019 का परिणाम घोषित हो चुका हैं । सीवान के हसनपुर प्रखंड के मंद्रापाली गांव के गजाधर चौधरी के पुत्र संजीव कुमार ने इस परीक्षा में उत्तर बिहार प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । वहीं सुपौल नगर के मलहद निवासी ज्ञानेश चंद्र झा के पुत्र अश्विनी आनंद को दूसरा स्थान हासिल हुआ है ।

ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक नवीन सिंह परमार ने बताया कि खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्यरत अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 08 दिसंबर को ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा -2019 का आयोजन किया गया था ।
इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र – छात्राओं व अभिभावकों में खेलों के प्रति जागरूकता एवं रूचि बढ़ाना था । ऑनलाइन परीक्षा में उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न जिलों के लगभग पांच सौ 12 से 25 वर्ष के परीक्षार्थियों ने भाग लिया था ।
परीक्षा संयोजक ने बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा में खेलकूद से जुड़े कुल 60 प्रश्न पूछे गए थें व आधे घंटे के अंदर परीक्षार्थी को उत्तर देने थें । इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर टाॅप करने वाले परीक्षार्थी ने जहां 60 प्रश्नों में 52 प्रश्नों का उत्तर दिया हैं, वहीं उत्तर बिहार प्रांत के टाॅपर सीवान के संजीव कुमार ने कुल 39 प्रश्नों का सही उत्तर देकर प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं । वहीं सुपौल नगर के अश्विनी आनंद ने 38 प्रश्नों का उत्तर देकर उत्तर बिहार प्रांत स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया हैं ।
ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के उत्तर बिहार प्रांत संयोजक ने बताया कि फरवरी माह में सीवान में एक भव्य समारोह आयोजित कर के उत्तर बिहार प्रांत के इन दोनों टाॅपरों को सम्मानित किया जाएगा ।
ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के उत्तर बिहार प्रांत के दोनों टाॅपर परीक्षार्थियों को क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी , उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पवन कुमार उपमन्यु, सुमन कुमार चंद, कोषाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह , प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ,
कोशी प्रमंडलीय संयोजक रौशन सिंह धोनी , सारण प्रमंडलीय संयोजक डॉ.सुधीर कुमार सिंह , सीवान जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा, राजीव रंजन राजू, सीवान जिला मंत्री रोहित कुमार ने बधाई व शुभकामनायें दी है ।