सीनियर सिटीजन खाताधारी से बैंककर्मी ने किया दुर्व्यवहार
मामलें की शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक को पहुंची
मढ़ौरा(सारण)। नगर क्षेत्र निवासी बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ हनी सिंह ने बैंक कर्मी के दुर्व्यवहार की शिकायत बड़े अधिकारियों से की है । दिए गए आवेदन में कहा है कि मढ़ौरा स्थित एसबीआई शाखा में बीस हजार से कम राशि की निकासी नहीं की जाती है, जो नियम संगत नहीं है ।कम राशि निकालने जाने पर बैंककर्मी सीएसपी शाखा में जाने के लिए बाध्य करते हैं जो अत्यंत गलत है । वह सेवानिवृत्त शिक्षक है और उनका खाता एसबीआई की स्थानीय ब्रांच में है । वे अपनी जरूरत के लिए पिछले दिनों दो हजार रुपये निकालने बैंक शाखा गए थे । उनके निकासी फार्म पर शाखा प्रबंधक ने अनुमति दे दी थी । इसके बाद भी काउंटर पर मौजूद रहे क्लर्क राजू कुमार राम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अपशब्द बोलते कहा कि आगे से दुबारा बैंक नही आइयेगा । पीड़ित ने कहा है कि बैंक सीनियर सिटीजन को विशेष सुविधा देने की बात करती है किंतु बैंक के कर्मी उन्हें प्रताड़ित करते है । मामले को लेकर पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह ने गंभीरता से जांच करने बात कही है । वही सीनियर सिटीजन खाताधारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में न्याय देने की मांग की हैं ।




Recent Comments