
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। शनिवार को प्रखंड सभागार में मढ़ौरा नपं के स्थायी सशक्त समिति के चुनाव ने नए सदस्यों ने चुनाव में जीत हासिल किया। वही पुराने सदस्यों को हार मिली। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मढ़ौरा निधि राज ने चुनाव परिणाम की जानकारी दी और कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष रूप से तीन पुलों में सदस्य का चुनाव हुआ। जिसमे एक वोट को अवैध घोषित किया गया, जबकि क्रम संख्या (1) के लिए नामांकित सत्येंद्र कुमार को 9 वोट और मनोज सिंह को 7 वोट, क्रम संख्या (2) के लिए नामांकित चितरंजन सिंह को 9 वैध वोट और मालती देवी को 6 वोट और क्रम संख्या (3) के लिए पुष्पा देवी को 11 वोट और अमरजीत प्रसाद को 5 वोट प्राप्त हुए। जिसके बाद वैधानिक कार्यवाही को पूरी कर सत्येंद्र कुमार, चितरंजन सिंह और पुष्पा देवी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी निर्वाचित 16 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रियाएं पूरी कराने में मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जाहिद अख़्तर अंसारी ने अहम भूमिका निभाई।बता दें कि सभी निर्वाचित सदस्य नए चेहरे है, जबकि तीनों पुराने चेहरे चुनावी मैदान में तो थे लेकिन पार्षदों की नाराज़गी इस कदर थी कि सभी तीनों सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा । कहा जा रहा है कि पुराने सदस्य मुख्य पार्षद के गुट के थे और इस बार अधिसंख्य वार्ड पार्षदों ने बगावती तेवर अपनाया और स्थायी सशक्त कमिटी के चुनाव में मुख्य पार्षद गुट को पटखनी दे दी। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थको ने निर्वाचित सदस्यों को फ़ूल माला से जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को बधाइयां दी। नए सदस्यों को पूर्व मुख्य पार्षद ललन राय, वार्ड पार्षद शंपा सिंह, रंजय कुमार गोलू, विष्णु गुप्ता समेत कई ने बधाई और नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।




Recent Comments