
तरैया(सारण) :
तरैया प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में मौलाना अबुल कलाम की जयंती धूम-धाम से मनायी गयी।कन्या मध्य विद्यालय तरैया में डीडीओ सह प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र सिंह,आर्दश मध्य विद्यालय तरैया में प्रधानाध्यापक बबन सहनी,मध्य विद्यालय डेवढ़ी एचएम पवन प्रताप सिंह,मध्य विद्यालय भटौरा में एचएम बिदुर कुमार मध्य विद्यालय चंचलिया पूरब में राजेश राय की अध्यक्षता में धूमधाम से जयंती मनाया गया।प्राथमिक विद्यालय अंधरबाड़ी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वही प्राथमिक विद्यालय सिरमी सहित अन्य विद्यालयों में भी जयंती मनाई गयी तथा प्रभातफेरी निकाला गया।उक्त मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,विक्रमा पंडित,ओमप्रकाश गुप्ता,चिरंजन सिंह,समन्वयक संजय सिंह,संजीव कुमार सिंह,संदीप कुमार सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव मुन्ना प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments