
सीनियर बिहार राज्य महिला हैंडबॉल के लिये सारण टीम रवाना
छपरा : सीवान के नौतन में आयोजित 5 वी बिहार राज्य महिला हैंडबॉल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 13 सदस्यीय सारण महिला टीम मशरक अवस्थित प्रशिक्षण केंद्र से सिवान के लिये रवाना हुई हुई। सीवान के नौतन में 22 से 25 दिसम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सारण टीम को बीडीओ मशरक रनजीत कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मशरक अजय कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया । विधान पार्षद सह बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन इंजीनियर सच्चिदानन्द राय के सौजन्य से निर्मित प्रतिनिधि सह खेल भवन से खिलाड़ियो को रवाना करते हुए पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी । मौके पर जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार पाठक , रंजन सोनी , मुखिया दिलीप महतो सहित अन्य थे । टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी एवं टीम मैनेजर राहुल कुमार है । जबकि टीम के खिलाड़ियो में निधी कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी , अनु कुमारी , सपना कुमारी , मनीषा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, मधु कुमारी , रम्भा कुमारी, अंकिता कुमारी शामिल है।




Recent Comments