आत्मदाह व मजदूर की मौत को ले दर्ज मामले की समीक्षा, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जिले शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी
अतुल कश्यप दैनिक खोज खबर”मोतिहारी (पू.च):- मोतिहारी शहर के छतौनी स्थित हनुमान सुगर मिल के कर्मचारी नरेश श्रीवास्तव की मौत के बाद दर्ज दो अलग-अलग मामलों की समीक्षा शनिवार को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने शनिवार को की। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व एसआइटी में शामिल अधिकारियों को हर हाल में मिल के मालिक सहित अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का टास्क दिया।
इस दौरान पुलिस की टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जिले के पीपरा, अरेराज, गो¨वदगंज, रक्सौल व शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। एक मामला मोतिहारी प्रखंड के अंचलाधिकारी व दूसरी प्राथमिकी मजदूर नरेश श्रीवास्तव की पत्नी पूर्णिमा कुमारी के ब्यान पर दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है। एसपी ने कहा कि सभी आरोपित हर हाल में पकड़े जाएंगे।
एसआइटी टीम ने किया पूछताछ :-मजदूर की मौत के बाद गठित एसआइटी ने शनिवार को भी घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूर व आसपास के लोगों से पुछताछ की। टीम में सदर डीएसपी पंकज रावत व तीन पुलिस निरीक्षक शामिल थे।




Recent Comments