
राज्य से आयीं आठ सदस्यीय टीम ने दरियापुर में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो का लिया जायजा
दरियापुर(सारण) : स्थानीय दरियापुर के बारवे और दरिहारा पंचायत में राज्य से स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो की जायजा राज्य स्तरीय टीम ने लिया ।इन दोनों पंचायत के स्थिति को देख बताया कि जिन लोग के पास आलीशान मकान व गाड़ी व आर्थिक सम्पन्न भी है। वें लोग जागरूकता के अभाव मेंं खुले में शौच जाते है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया की आप जल्दी से शौचालय निर्माण कर ले नही तो आपलोगो पर कानूनी कार्यवाही की जायगी।राज्य से आई टीम में प्रदीप कुमार गौतम कुमार विकाश कुमार शशिकांत रामबाबू अनामिका और पिंकी कुमारी थी।राज्य के टीम के आलवा दरियापुर बीडीओ जयराम चौरसिया दरियापुर के स्वच्छाग्रही आशुतोष कमलेश कुमार संजीत कुमार गिरी भी थे।




Recent Comments