सीएसपी संचालक पर हमला के 13 दिन बाद भी पुलिस को खाली हाथ

#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के तेवथा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी
संचालक संदीप कुमार से रुपए लूट की घटना को अंजाम देने
13 दिन बाद भी पुलिस को खाली हाथ है। अभी तक किसी अपराधी को पुलिस
गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं तीन दिन पूर्व गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के
एक सीएसपी संचालक की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद अब
क्षेत्र के सीएसपी संचालकों में हड़कंप है। घटना के दिन से ही पुलिस दावा
करती रही कि घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन
घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद पुलिस की जांच कहां तक आगे बढ़ी है इस
बात की जानकारी सिर्फ वरीय अधिकारियों को ही है। बतात चले कि शहर के
मौनिया बाबा स्थान के पास 2 जुलाई को तेवथा के सीएसपी संचालक से एक बाइक
पर सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी
लेकिन सीएसपी संचालक हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों से उलझ गए और हो-हल्ला
करने लगे। यह देख अपराधी फायरिंग कर फरार हो गए।