
गुजराती युवती का कोरोना पॉजेटीव रिपोर्ट आया, सफर के दौरान तीन दिन पूर्व इनई में कुछ देर रुकी थी।
रिविलगंज(सारण) :
थाना क्षेत्र के इनई गांव में सफर के दरम्यान कुछ घंटे के लिए तीन दिन पूर्व पहूंची एक गुजराती युवती को कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट आया है। रिपोर्ट आने के बाद पुरा प्रखंड सहित आसपास में हड़कंप मच गया है। बताया जाता हैं गत 22 अप्रैल को दो किशोरी जो गुजरात के बड़ोदरा की निवासी हैं। अपने सहपाठी के साथ सफर के दौरान इनई गांव दोनों युवती आई थी। साथ में दो कुत्तों को भी अपने साथ लायी थी। युवक का घर इनई गाँव में है। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद लौटने लगे। लौटने के क्रम में छपरा में पुलिस ने वाहन सहित तीनों को पकड़ कर सदर अस्पताल ले गयी। क्वारंटीन सेंटर में रखते हुए इन तीनो का जांच के लिए सेंपल भेजा गया। जिसमे से एक किशोरी को कोरोना पोटेजीव पाया गया हैं। वहीं युवक व युवती निगेटिव पाई गई हैं। जिसे फिलहाल छपरा सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं। बताया जाता है कि दोनों किशोरियों के साथ बरोदरा में प्राइवेट नौकरी करता है। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं रिविलगंज मेडिकल टीम एवं प्रशासनिक महकमा पुरी तैयारी के साथ सेनिटाइज करने एवं ट्रैवल हिस्टरी की जानकारी ले रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले महीने जिले के इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदपुरा गाव का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।जो कि अब कोरोना से जंग जीतकर पूरी तरह स्वस्थ हैं।वही जिले में दूसरा मरीज फिलहाल बीते दिन अमनौर के भागवत पुर में मिला है जिसे अभी फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में पटना भेजा गया।जबकि ये तीसरा मरीज कोरोना संक्रमित मरीज युवती अभी अभी रिविलगंज मिली है।




Recent Comments