विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : दारौंदा थानाक्षेत्र के कटवार गांव में शनिवार की 8शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कटवार निवासी धर्मेंद्र मांझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धर्मेंद्र अपने घर के छत पर काम कर रहा था। वहीं 11000 वोल्ट का तार उसके छत के ऊपर से गुजरा था। काम करने के दौरान वह बिजली के तार के चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सहायता से उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।




Recent Comments